न्यूज़रायगढ़

डेंगू को लेकर आमजन घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें – विकास केडिया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

हफ्ते में एक किसी भी दिन घर में मनाए सूखा दिवस

रायगढ़। डेंगू के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि साफ सफाई के साथ सतर्कता बरत कर डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव संभव है।

भाजपा नेता विकास केडिया ने डेंगू के प्रकोप के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किए जा रहें प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर तथा मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है ऐसे हॉट स्पॉट की जानकारी आम जनता को प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर देनी चाहिए ताकि प्रशासन भी डेंगू लार्वा के वृद्धि और प्रजनन को रोकने हेतु कारगर कदम उठा सकें।

आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने लोगों से आह्वान करते हुए यह भी कहा कि वे प्रत्येक हफ्ते ने एक किसी भी दिन मसलन रविवार/ बुधवार को अपने घर में सूखा दिवस मनाएं और पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं, साथ ही मच्छरों के काटने से बचने हेतु भी व्यक्तिगत स्तर पर आवश्यक उपाय करें।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button