
विश्वास अभियान के तहत आज दिनांक 12/11/2021 दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक , जशपुर श्री विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर ,
हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंथ्रेश किंडो के नेतृत्व में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के अत्याधिक दुर्घटना जन्य क्षेत्र ब्लैक स्पॉट ग्राम खटंगा थाना दुलदुला, लोरो घाट थाना जशपुर NH-43 में दो पहिया वाहन चालकों को रोक -रोक कर यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई |
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले, शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें , हमेशा निर्धारित गति सीमा पर वाहन चलाएं , नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करे यातायात जागरूकता में लगभग 45 वाहन चालकों को लाभान्वित किया गया |
माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर गुडसेमेरिटन के तहत रोड एक्सीडेंट में होने वाले आहत को सहायता करने हेतु समझाईश दिया गया और कभी भी सड़क दुर्घटनाओं को देखने पर तत्काल कंट्रोल रूम ⬇️
9479193699
हाईवे पेट्रोलिंग ⬇️
9479192474
को तत्काल सूचित करें |




