PCC चीफ और CM बताएंगे किसका परफार्मेंस अच्छा, किसका कमजोर : सिंहदेव के एंटी इंकमबेंसी बयान पर बोले जयसिंह – सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज बिलासपुर में विधायकों के परफार्मेंस के सवाल पर कहा कि, 70 विधायक कांग्रेस पार्टी के हैं, सभी का परफार्मेंस एक तरह नहीं हो सकता है। किसी का अच्छा, किसी का कमजोर, और किसी का सामान्य होता है। सबके काम करने का अपना-अपना तरीका होता है। हमारा परफॉर्मेंस कमजोर है, अगर मोहन मरकाम जी बताएंगे कि क्या कमजोर है, उसे निश्चित तौर पर उस कमजोरी को दूर करेंगे। बाकी लोगों के परफॉर्मेंस पर PCC चीफ बताएंगे या फिर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री बताएंगे। प्रदेश के मंत्रिमंडल में विस्तार पर कहा है कि यह अधिकार सीएम साहब को है। वे हाईकमान से परमिशन लेकर विस्तार कभी भी कर सकते हैं। वे चेंज कभी भी कर कसते हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एंटी इनकंबेंसी वाले बयान पर श्री अग्रवाल ने कहा कि शतप्रतिशत लोगों को अच्छा काम करने के बावजूद भी संतुष्ट नहीं किया जा सकता। हर किसी को संतुष्ट करना पॉसिबल नहीं है। 100% लोगों को कोई संतुष्ट नहीं कर सकते। मैं मंत्री हूँ, चाहे मेरा क्षेत्र हो या प्रदेश का कोई भी एरिया हो, लेकिन हम अपने पूरे प्रयासों के साथ ज्यादा से ज्यादा काम कर रहे हैं। वहीं श्री अग्रवाल ने नगर निगम महापौर रामशरण यादव का जिक्र करते हुए कहा कि बिलासपुर में करोड़ों के काम हो रहे हैं और पूरे भी हो चुके हैं, ये भी हर जनता को संतुष्ट नहीं कर सकते हैं। सब के काम करने का अलग-अलग तरीका होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button