देश विदेश

इस बैंक ने ग्राहकों को दिया शानदार तोहफा! सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में सीधा 1% की बढ़ोतरी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली: Saving Account Interest Rate increased: पिछले कुछ समय से लगातार बैंकों के एफडी रेट्स में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि बैंकों के सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरें पिछले काफी समय से कम चल रही हैं. लेकिन इसी बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा देते हुए सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने एलान किया है कि 1 अप्रैल से बैंक अपने ग्राहकों को 6 फीसदी की दर से ब्याज देगा. हालांकि बैंक ने अलग-अलग रकम के आधार पर ब्याज दरें तय की हैं.

गौरतलब है कि पहले इस बैंक की सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरें 5 फीसदी थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 फीसदी कर द‍िया गया है. आइए जानते हैं बैंक की तरफ से ये ब्याज दरें कितनी रकम रखने वाले खाताधारकों को मिलेगी.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की नई ब्याज दरें

– सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये तक की रकम पर बैंक 4 फीसदी की दर से ब्याज देगा.
– 1 लाख से 10 लाख रुपये तक के बचत खाते पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
– वहीं, 10 लाख रुपये से ज्यादा लेकिन 25 लाख रुपये से कम की रकम पर 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
– 25 लाख रुपये से ज्यादा लेकिन 1 करोड़ रुपये से कम की रकम सेविंग खातों में रखने पर ग्राहकों को 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
– बदलाव के बाद, 1 करोड़ रुपये से ज्यादा लेकिन 100 करोड़ रुपये से कम की रकम वाले बचत खातों पर 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
– इसके साथ ही आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशों के मुताबिक सेविंग बैंक अकाउंट के खातों पर हर दिन के अंत में जो बैलेंस होगा, उस पर ब्याज को कैलकुलेट किया जाएगा और मंथली बेसिस पर इसे पास ऑन किया जाएगा. आरबीआई के ये नियम ये 1 जुलाई 2021 से लागू है.
– साथ ही जान लें कि इंटरेस्ट रेट प्रोग्रेसिव बैलेंस के आधार पर तय किया जाएगा.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button