Jio vs Airtel vs Vi: 11 रुपये की शुरुआती कीमत में पाएं 6GB डाटा और कई अन्य बेनिफिट्स

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क

अगर आप एक अच्छा रिचार्ज प्लान खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए हर टेलिकॉम कंपनी के पास आपको बेहतर विकल्प मिल जाएंगे. लेकिन इनमें से किसी एक रिचार्ज प्लान को सिलेक्ट करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. खासतौर पर जब आपको अधिक डाटा वाले प्लान की जरूरत हो. क्योंकि अक्सर अधिक डाटा पाने के लिए अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब आपको कम कीमत में कई ऐसे प्लान मिलेंगे जो कि 6GB डाटा के साथ ही कई आकर्षक बेनिफिट्स भी प्रदान करते हैं. आज हम Jio, Airtel और Vi के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कि 11 रुपये की शुरुआती में आपको 6GB डाटा समेत कई बेनिफिट्स मुहैया कराते हैं.

Airtel का सबसे सस्ता 4G डाटा वाउचर
यदि आप Airtel यूजर हैं और सस्ता 4G डाटा वाउचर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 48 रुपये का रिचार्ज वाउचर खरीदना होगा. इस वाउचर में आपको कंपनी 3GB डाटा मुहैया करा रही है. इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा रिचार्ज प्लान वाली ही होगी. इसके अलावा कंपनी के पास एक 78 रुपये वाला भी डाटा वाउचर मौजूद है. जो कि 5GB डाटा के साथ ही विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है.

Reliance Jio का सबसे सस्ता 4G डाटा वाउचर
Reliance Jio के सबसे सस्ते डाटा वाउचर की बात करें तो इसमें आपको एक साथ कई विकल्प मिल जाएंगे. यहां 11 रुपये, 21 रुपये और 51 रुपये वाले डाटा वाउचर मौजूद हैं. 11 रुपये वाले वाउचर में 1GB डाटा की सुविधा मिलेगी. जबकि 21 रुपये वाले वाउचर में आपको 2GB डाटा और 51 रुपये वाले वाउचर में 6GB डाटा प्राप्त होगा.

Vodafone Idea का सबसे सस्ता 4G डाटा वाउचर
Vodafone Idea यूजर अगर सबसे सस्ता डाटा वाउचर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 16 रुपये और 48 रुपये खर्च करने होंगे. 16 रुपये वाले वाउचर में आपको 1GB डाटा की सुविधा मिलेगी. जबकि 48 रुपये वाला वाउचर 3GB डाटा के साथ आता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है.

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
आ
समाचार श्रेय एवं प्रकाशन विवरणआपकी आवाज़ | सच की बात, सबके साथ
✍
रिपोर्टिंगआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कसमाचार डेस्क द्वारा तैयार
✎
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कतथ्यों, भाषा एवं प्रस्तुति का संपादन
प्रकाशित: 6 September 2021समय: 8:50 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button