न्यूज़

‘इस स्कूल में रात 12 बजे जो भी आएगा.. मर जाएगा..’, अंदर मिली प्रबंधक और उनकी पत्‍नी की लाश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के औरैया के SGS इंटर कालेज के प्रबंधक और उनकी पत्‍नी को कालेज परिसर में ही बने उनके आवास में गला दबाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं जिस कमरे में पति-पत्‍नी का शव मिला, उसकी खिड़की पर लिखा था- ‘इस स्कूल में जो भी आएगा वो मर जाएगा रात्रि को 12 बजे।’ अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति के एक बेटे भी आठ वर्ष पूर्व दु:खद मौत हो गई थी। उसने ख़ुदकुशी कर ली थी।

82 वर्षीय प्रबंधक गंदर्भ सिंह यादव और उनकी 78 वर्षीय पत्‍नी कमला देवी कालेज परिसर में ही बने आवास में निवास करते थे। कड़ाके की ठंड के कारण इन दिनों स्‍कूल-कालेज बंद चल रहे हैं। दो दिन बाद बुधवार की सुबह स्‍कूल आए टीचर जितेन्‍द्र कुमार ने प्रबंधक आवास पर सन्‍नाटा देखा, तो उन्‍होंने दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बहुत देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो जितेन्‍द्र कुमार को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। तब उन्‍होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रबंधक के आवास पर सामने का चैनल बंद था, किन्तु आवास के पीछे साइड में लगा छोटा दरवाजा खुला हुआ था।

पुलिस, आवास के अंदर पहुंची तो प्रबंधक और उनकी पत्‍नी का शव देखकर दंग रह गई। इस डबल मर्डर की जानकारी फ़ौरन उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद वहां फोरेंसिक टीम ने बुलाकर पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। इसी दौरान परिसर में लगी एक लोहे की खिड़की पर लिखा हुआ मिला-‘इस स्कूल में जो भी आएगा वो मर जाएगा रात्रि को 12 बजे।’ बता दें कि आठ वर्ष पूर्व प्रबंधक के बेटे श्रीकांत यादव ने ख़ुदकुशी कर ली थी। श्रीकांत की मौत के बाद मृतक की पत्‍नी अपने बेटे के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर में रह रही है। प्रबंधक का छोटा बेटा दिल्ली में इंजीनियर है। जबकि, प्रबंधक अपनी पत्‍नी के साथ औरैया स्थित कालेज परिसर में ही रहते थे। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में विद्यालय से संबंधित लोगों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button