छत्तीसगढ़न्यूज़

रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत पोषण माह महिला जागृति शिविर का आयोजन सम्पन्न

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत पोषण माह महिला जागृति शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ:-
*सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती यामिनी शर्मा ने दी अहम जानकारी*
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
रायगढ़।एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़(ग्रामीण)अन्तर्गत पोषण माह महिला जागृति शिविर का आयोजन सेक्टर बंगुरसिया के ग्राम पंचायत रेगड़ा में आयोजन दिनांक 29 सितंबर 22 को  किया गया। सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती यामिनी शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार  इस आयोजन में बच्चे के 1000 दिवस के पोषण के महत्व के बारे में बताया गया, गर्भावस्था से बच्चे २वर्ष आयु पूर्ण करने तक किस तरह का खान-पान हों की चर्चा की गई।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि किशोरी बालिकाओं द्वारा पोषण रंगोली के माध्यम से पोषण संदेश दिया गया, स्थानीय व्यंजनों प्रदर्शिनी लगायी गयी, रेगड़ा पंचायत अंतर्गत सभी कुपोषित बच्चों की सूची का वाचन किया गया एवं कुपोषित बच्चों को गोद देकर उनके सुपोषण अभियान में पंचायत की सहभागिता सुनिश्चित की गयी साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया
शिविर में पंच सरपंच, स्व सहायता समूह की महिलाएँ एवं ग्रामीणजन की उपस्थिति रही।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button