उत्साह के साथ न्यायालय में मनाया गया अधिवक्ता दिवस


रायगढ़।। अधिवक्ता संघ खरसिया द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाई गई। न्यायाधीश दीप्ति भरवा द्वारा सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता के वकालत से ही गरीबों और आम नागरिकों को न्याय मिल रहा है। सभी न्याय के प्रति समर्पण और एक भाव से वकालत कर रहे हैं। मंजूषा टोप्पो द्वारा अधिवक्ता दिवस पर कहा गया की सभी अधिवक्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी। सभी एडवोकेट वकालत करते समय सच्चाई को बारीकी से पकड़ने से ही न्याय हो पाता है सच्ची लगन और कर्म निष्ठा से ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

वकीलों के वकालत से ही आम नागरिकों को न्याय मिल रहा है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोगी लाल यादव ने भी सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी। उद्बोधन में कहा कि सभी अधिवक्ता के एकता में ही ताकत है। सभी अधिवक्ता एक रहेंगे तो हर काम में आगे बढ़ सकते हैं। सभी अधिवक्ता गरीब असहाय मजदूरों का निशुल्क ही वकालत कर उन को न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करें। ताकि हमारे अधिवक्ता होने पर और ज्यादा गर्व हो सके। अधिवक्ता दिवस पर सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button