न्यूज़

गला और उंगलियां काटकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के सुतावर चौमुखा मार्ग पर एक खेत में 16 वर्षीय किशोर  की बेरहमी से हत्‍या कर किए जाने का मामला सामने आया है। बेरहम कातिलों ने बच्‍चे का गला के साथ उसका हाथ और उंगली भी काट दी थी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया।

लार थाना क्षेत्र के युसुफ रोड का रहने वाला 16 साल का रहमान पिता मोहम्मद सलीम गुरुवार की शाम को घर से बाइक से निकला था। शुक्रवार की सुबह लार थाना क्षेत्र के सुतावर से चामुखा जाने वाली सड़क एक खेत में रहमान की लाश पड़ी हुई मिली है। आसपास के गांव के लोग सड़क पर टहल रहे थे, उसी दौरान सड़क किनारे खेत में किशोर की लाश देखी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव की तलाशी ली, मगर उसके पास तो कोई भी सामान नहीं मिला। किशोर की हत्या गला काट कर की गई थी। हत्यारों ने युवक के हाथ और उंगली भी काट दी थी। हत्या की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। लार पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानेदार नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button