न्यूज़

उसे जो भी मिला, दरिंदा ही मिला…,16 वर्षीय गर्भवती लड़की ने सुनाई हैवानियत की दास्ताँ

लखनऊ: वह महज 16 साल की है, पहले तो डर के मारे चुप रही। पुलिस के मेडिकल टेस्ट कराने पर भी कुछ न बोली। जब आशा ज्योति केंद्र ने सात दिन के अंदर ही दोबारा मेडिकल कराया तो पता चला कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। वह फूट-फूटकर रोयी तो उसके दिल का गुबार बाहर आ गया। उसे जो भी मिला, उसी ने किशोरी के जिस्म को नोचा। अब मामला महिला बाल विकास विभाग के पास पहुंचा है, तो हड़कंप मच गया  है। किसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किस थाने में केस दर्ज कराया जाए इस पर मंथन चल रहा है।

खंदारी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी सात दिनों से आशा ज्योति केंद्र में है। उसकी काउंसलिंग जारी है। पहले वह खामोश थी। चुप्पी तोड़ी तोड़ने से पहले खूब रोई। इसके बाद पीड़िता ने जो बताया, उसे सुनकर काउंसलर भी हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि उसे किसी ने नहीं बख्शा। बस्ती की एक महिला ने उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। कभी ऑटो वाले तो कभी होटल वालों ने उसकी बोली लगाई। काफी समय से वह ऐसे माहौल में ही जी रही थी, जहाँ उसका दम घुट रहा था। अब वह प्रेग्नेंट है। दरअसल, एक हफ्ते पहले गुरुद्वारा गुरु के ताल फ्लाईओवर के नीचे किशोरी को किसी ने बुरी नीयत से पकड़ लिया था। यह देख वहां से गुजर रहे एक सिख व्यक्ति ने 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सिकंदरा थाने ले गई। सिकंदरा थाने से किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।

चाइल्ड लाइन ने उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। CMO कार्यालय में लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया। जहां यह लिखकर दिया गया कि पीड़िता के साथ कुछ नहीं हुआ। हालांकि, लड़की अपनी अंदरूनी जांच नहीं कराना चाहती है। बाल कल्याण समिति के कहने पर उसे आशा ज्योति केंद्र लाया गया। यहां से दोबारा मेडिकल टेस्ट हुआ। दूसरी बार लेडी लॉयल में हुए मेडिकल ने सभी को हैरान क्र दिया। किशोरी गर्भवती है। किशोरी के गर्भवती होने से हड़कंप मचा हुआ है। अब उसके माता- पिता को वादी बनाकर केस दर्ज कराने की  तैयारी चल रही है। नाबालिग को आशा ज्योति केंद्र भेजा था। पहले मेडिकल में लड़की ने इंकार किया था कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। फिर उसने अंदरूनी जांच को मना किया था। अब पता चला है कि वो गर्भवती है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ Pocso एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button