छत्तीसगढ़न्यूज़

एएसपी बेमेतरा ने किया थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का निरीक्षण

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*एएसपी बेमेतरा ने किया थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का निरीक्षण
बेमेतरा= पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह  के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का निरीक्षण किया। एएसपी द्वारा कीट परेड निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस जवानो को हमेशा तनाव से दूर रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।
तथा थाना/चौकी की जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती, केश बुक चेक किये। थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिक तत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व थाना/चौकी में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने निर्देश दिये गये।
*निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक राकेश साहू, एएसपी कार्यालय से प्रधान आरक्षक चंद्रशेख सिंह राजपूत,आरक्षक राजेश नाथ योगी एवं अन्य  अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button