क्या कैडबरी की चॉकलेट में है गोमांस? कंपनी ने बताई हकीकत….जानिए

सोशल मीडिया पर आए दिन कई पोस्ट वायरल होती रहती हैं. इन्हीं में से एक पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक कैडबरी (Cadbury) के चॉकलेट में बीफ होता है. बता दें कि एक वेबसाइट से लिए गए स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसमें बताया जा रहा है कि यदि किसी उत्पाद में जिलेटिन नामक पदार्थ होता है, तो इसका मतलब है कि उस सामान को गोमांस के प्रयोग से बनाया गया है.

हालांकि कैडबरी कंपनी द्वारा अब इस बाबत जवाब दिया गया है. कंपनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक है. क्योंकि ये उत्पाद भारत से संबंधित नहीं है. कंपनी ने बताया कि भारत में बेचे जाने वाले उसके प्रोडक्ट में बीफ या किसी भी प्रकार के अन्य मांस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

कैडबरी का कहना है कि उसके चॉकलेट को लेक जब मैसेज वायरल हुआ तो कई लोगों द्वारा इस बाबत जवाब मांगी गई और कंपनी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग भी किया गया. कपनी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि उनके द्वारा साझा किया गया स्क्रीनशॉट भारत में निर्मित कैडबरी के उत्पादों का नहीं है. बल्किमोंडलेंज इंटरनेशनल अमेरिकी कंपनी है जो अब ब्रिटिश कंपनी कैडबरी की मालिक है. कंपनी ने आगे जोर देते हुए कहा कि उसके चॉकलेट के रैपर के हरे रंग का सर्कल यह दर्शाता है कि भारत में निर्मित कैडबर के सभी उत्पाद 100 प्रतिशत तक शाकाहारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button