मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा, 76वें गणतंत्र दिवस पर दी जनता को शुभकामनाएं

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 26 जनवरी को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह आयोजन दस साल बाद हुआ, जब 2014 में डॉ. रमन सिंह ने यहां ध्वज फहराया था। मुख्यमंत्री साय ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और जनता को संबोधित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की प्रगति की दिशा में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं विभागीय झांकी भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री साय, जो शनिवार को ही अंबिकापुर पहुंचे थे, ने समारोह में लगभग पौने तीन घंटे तक भाग लिया। इसके बाद, दोपहर 12:30 बजे वे हेलिकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर सूरजपुर जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और बलरामपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button