
सक्ती। विधानसभा क्षेत्र सक्ती ही नहीं पूरे प्रदेश में बिजली पानी सड़क शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है विधानसभा क्षेत्र सक्ती के सारा गांव में बिजली विभाग का उप संभाग कार्यालय को खोले जाने पर वरिष्ठआदिवासी कांग्रेसी नेता जागेश्वर सिंह राज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज सक्ती के हर ग्रामीण क्षेत्र में डामरीकरण रोड पेयजल व्यवस्था विद्युत व्यवस्था की गई है जो काम विगत 50 सालों से नहीं हुआ था उसे कराए गए हैं एक समय था जब चारों तरफ गिट्टी पत्थरों के रोड थे डामरीकरण रोड का दर्शन नहीं होता था।
पानी मांग नेताओं से पानी टंकी मांगने पर हाथी को पानी पिलाने एवं बिजली मांगने से जुआ खेलने का आरोप लगता था जिनको अवसर कई दशक अवसर मिला लेकिन विकास को कैद कर रखा आज विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से सर्वाधिक कार्यों से हैं 80के दशक और आज के में फर्क महसूस किया जा सकता है रैंनखोल और पनारी में पहुंच मार्ग होना और शक्ति को जिला बनाना शक्ति वासियों ने कभी सोचा नहीं था इस साल इस सपने को साकार करने वाले डॉ चरणदास महंत के हम सदैव आभारी रहेंगे आज विधानसभा क्षेत्र का ग्रामीण क्षेत्र में सड़क चकाचक हैं वन क्षेत्र में रात में भी बिजली की रोशनी रहती है डॉ महन्त गांव गरीब के सच्चे हितैषी हैं इसके पहले जितने भी नेता हुए अपना स्वार्थ सिद्ध किये।




