न्यूज़

एक हाथ में पत्नी का कटा सिर दूसरे में चाकू लेकर सड़कों पर घुमा पति, वजह जानकर काँप उठेगी रूह

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

हाल ही में ईरान में एक दर्दनाक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर व्यक्ति अपनी बीवी का कटा सिर लेकर सड़क पर इधर-उधर घूमता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। कहा जा रहा है कि व्यक्ति ने अपनी बीवी को इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि उसका किसी के साथ अवैध संबंध थे। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को शक है कि 17 वर्षीय मोना हैदरी को उनके पति तथा उसके जेठ ने ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में मौत के घाट उतारा।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना में दो अपराधियों को अरेस्ट किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। ईरान के अखबारों तथा सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के पश्चात् लोगो में अपराधियों के विरुद्ध गुस्से का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि एक महिला को काट दिया गया, उसके सिर की नुमाइश सड़क पर की गई तथा अपराधी को अपनी करतूत पर शर्म नहीं आई। हम ऐसे अपराध को कैसे कबूल कर सकते हैं। किसी औरत का इस तरह क़त्ल दोबारा नहीं होना चाहिए। इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।

वही ईरान में जानी-मानी फिल्म मेकर ताहमिनेह मिलानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, मोना गंभीर समस्या को नजरअंदाज करने का शिकार हुई। हम सब इस अपराध के लिए जिम्मेदार हैं।’  मोना हैदरी के क़त्ल के पश्चात् सुधारवादी अधिवक्ताओं को आने वाले फोन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ईरान में घरेलू हिंसा से चिंतित महिलाएं अपनी आवाज उठा रही हैं। वही इस घटना के पश्चात् पूरे ईरान में हाहाकार मचा हुआ है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button