शासकीय नजूल रिक्त भूमि की नीलामी 24 जुलाई को

रायगढ़, 2 जुलाई2021/ धरमजयगढ़ में स्थित शासकीय/नजूल रिक्त भूमि की खुली नीलामी 24 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सभाकक्ष में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदन नजूल अधिकारी, धरमजयगढ़ जिला-रायगढ़ के कक्ष में निर्धारित राशि की डिमांड ड्राफ्ट सहित अंतिम तिथि 23 जुलाई 2021 को शाम 5 बजे तक जमा की जाएगी।
नजूल शीट क्रमांक 15/16, प्लाट नंबर 1683/ 1 क से रकबा 24316 वर्गफुट भूमि के लिये 1806477 रुपये है।
आबंटन हेतु अमानत राशि जमा करने वाले आवेदक को ही नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता होगी। प्रत्येक पक्षकार की ओर से आवेदक तथा उनका अभिकर्ता सहित दो व्यक्ति नीलामी में उपस्थित हो सकेेंगे। नीलामी की अनुमोदन समिति के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ द्वारा किया जायेगा। नीलामी के अंतिम अधिकतम बोलीदार को छोड़कर शेष व्यक्तियों द्वारा जमा की गई राशि/डिमांड ड्राफ्ट नीलामी तिथि के 15 दिवस के भीतर बिना ब्याज के वापस की जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये अनुविभागीय अधिकारी (रा.)एवं नजूल अधिकारी कार्यालय धरमजयगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button