
पत्थलगांव से कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है।जशपुरनगर 13 जून 2023/एनएच 43 के सड़क मार्ग को सुगम बनाने विभाग निरंतर कार्य कर रहा है पत्थलगांव से कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ है। पत्थलगांव शहरी भाग तालाब से एफसीआई गोदाम तक 1820 मीटर फोर लेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें तलाब से आगे सब ग्रेड व जेएसबी कार्य प्रगति पर है। आवागमन सुगम बनाने के लिए बीटी पैच मरम्मत कार्य बंदरचूआ से डुगडुगीया कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। एन एच 43 के उप अभियंता श्री अशोक शेसर ने बताया की मरम्मत कार्य टी बी सी एल शहडोल द्वारा किया जा रहा है। जिसमें फरसाकानी मरम्मत कार्य प्रगति पर है।




