न्यूज़

इन राशियों को रहना होगा शिक्षा और पारिवारिक मोर्चे पर सतर्क, देखिए राशिफल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

Aaj ka Rashifal 19 November 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। कुछ राशियां हैं जिन्हें पारिवारिक और शिक्षा के क्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन।

पंचांग के अनुसार आज 19 नवंबर, 2022 शनिवार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को आर्थिक व सम्पत्ति के मामले में लाभ मिलेगा तो कुछ राशि ऐसी भी हैं जिन्हें कुछ क्षेत्रों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। इसके साथ आज भद्रा काल प्रात: 10:30 बजे तक रहेगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शनिवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल

जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य सुख मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह दैनिक राशिफल

चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या दैनिक राशिफल

भागदौड़ रहेगी, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाई बहन के कारण तनाव मिल सकता है। दांपत्य मामलों में मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान या शिक्षा के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु दैनिक राशिफल

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर दैनिक राशिफल

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

अनचाही यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव की स्थिति आ सकती है। भागदौड़ रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button