छत्तीसगढ़न्यूज़

एलॅन्स में धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व(सेन्टा क्लाज बने बच्चों ने मोहा मन)

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*एलॅन्स में धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व
(सेन्टा क्लाज बने बच्चों ने मोहा मन)
बेमेतरा 23-12-2022 आज प्रातः कालीन सभा में स्कूल प्रांगण में क्रिसमस डे हर्षाल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। सेन्टा क्लाज का वेष धारण किए बच्चों ने जिंगल बेल , जिंगल बेल तथा उड़ी – उड़ी जाए गीत व नृत्य से संगीतमय माहौल में जमकर धमाल मचाया। कई विद्यार्थियों ने सेंटा क्लॉज की भूमिका निभाई लेकिन कक्षा एक की सिया गिल्डा की भूमिका सर्वोपरि रही। कक्षा पहली से पाचवी के छात्रों ने अपना हूनर दिखाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से क्रिसमस ट्री को आकर्षक रूप से सजाया तथा बच्चों ने ग्रिटींग कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा को आकर्षक बनाया। ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभू यीशु के जीवन से सीख लेकर उनके आदर्शो पर चनले का संकल्प लिया। सेन्टा क्लाज का वेष धारण कर अपने सहपाठियों को टॉफी व आकर्षक उपहार भेंट किए जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
*डॉ. सत्यजीत होता, प्रधानाचार्य ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपनी मानसिकता को प्रेम और शांति के साथ आकार दें ताकि ब्रह्मांड हमें उसी के अनुसार आकार दे। हम यीशु मसीह की महिमा, प्रेम और उसकी चमक में स्नान करते हैं। उनके अनुसार सभी पर्वों को मनाने से हमें खुशी और राष्ट्रीय एकता की शिक्षा मिलती है और वैज्ञानिक मानसिकता के साथ धार्मिक सहिष्णुता का विकास होता है। उत्सव के अंत में, उन्होंने शांत क्षण में सभी के साथ प्रभु मसीह से प्रार्थना की कि, हमें नम्र, क्षमावान, धैर्यवान व  मानवीय मूल्यों को प्रदर्शित करने की सहानुभूति और सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें। हमारे प्यारे पिता, कृपया हमें घृणा को दूर करने के लिए प्रेम की धारा दें, हिंसा से मुक्ति दिलाएं, खुद को भय, अन्याय और स्वार्थ से मुक्त करें। हमें अन्य सुखों के लिए भक्ति का मंत्र दें और एक आदर्श वैश्विक नागरिक की नियति को पूरा करने के लिए शांति और सार्वभौमिक एकता के लिए खुद को सैनिक बनाएं, जिसके लिए आपने हमें बनाया है। विद्यार्थियों को सभी त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा, “यह सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, शांति, खुशी, सफलता, संतुष्टि और अच्छाई के लिए फिर से प्रार्थना करने का समय है। यीशा मसीह विश्व समुदाय के लिए ईश्वरी संदेश लेकर आए किसी देवदूत से कम नहीं है। जिन्होंने सादा जीवन जीते हुए भी संसार को उच्च आदर्शो पर चलना सिखाया । यह पर्व शांति और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्यौहर हमें प्रेम और बलिदान का पाठ पढ़ाता है जो प्रत्येक मनुष्य के उत्तोतर उन्नति में सहायक सिद्ध होते है। उन्होने क्रिसमस की शुभकांनाएँ देते हुए सुखी, स्वस्थ्य, समृद्ध और शांतिपूर्ण नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएँ भी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष कमलजीत अरोरा,  निदेशक  पुष्कल अरोरा, प्रशासक  सुनील शर्मा, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button