न्यूज़रायगढ़

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर सीसीटीवी कैमरे से होगी रेंगालपाली चेक पोस्ट की निगरानी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

देर रात थाना पुसौर और ओड़िसा बार्डर के रेंगालपाली चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किए एसएसपी रायगढ़

*रायगढ़* ।बीते 06 फरवरी की रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार अचानक थाना पुसौर का निरीक्षण करने पहुंचे । जहां थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम से थाने की सामान्य जानकारी थाना पुसौर और थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर थाना जूटमिल अंतर्गत ओड़िसा बार्डर पर बनाये गये प्रमुख रेंगालपाली चेक पोस्ट का निरीक्षण किए । चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा आपत्ति व्यक्त कर थाना प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल को चेक पोस्ट पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिये । एसएसपी के निर्देशन पर तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल के द्वारा रेंगालपाली चेक पोस्ट पर हाई रेसोलुशन सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं । अब ओड़िसा बार्डर के प्रमुख चेक रेंगालपाली में थाना जूटमिल के पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखा जावेगा जिससे मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्धों की आवाजाही, गतिविधियों पर पुलिस निगाह रख कर कार्यवाही कर सकती है ।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button