लॉकडाउन में हुईं बेरोज़गार तो करने लगी देह व्यापार, नोएडा से 3 महिलाएं गिरफ्तार

नोएडा: कोरोना लॉकडाउन के दौरान नोएडा पुलिस ने सेक्टर-122 के एक मकान पर दबिश देकर, वहां कथित रूप से चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने जानकारी दी है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-122 के सी- ब्लॉक में एक मकान में कथित रूप से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सोमवार रात वहां पर दबिश दी थी।

[img-slider id="274450"]

अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे की कथित संचालिका और दो युवतियों सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। यह छापेमारी सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर की अगुवाई में की गई थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवतियों तथा अड्डे की संचालिका ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि लॉकडाउन के दौरान वे बेरोजगार हो गई थीं, इसलिए देह व्यापार के धंधे में उतर गईं।

पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गिरोह के लोग अलग-अलग माध्यमों से ग्राहकों से संपर्क करते थे तथा उनसे मोटी रकम लेते थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button