
सक्ती। नगर में तहसीलदार शिव कुमार डनसेना और नपा सीएमओ प्रवीण सिंह गहलोत लगातार लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने मैदान में कमरकस के उतरें हैं।
कोरोना महामारी के दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिला जांजगीर 13 अप्रैल से सम्पूर्ण लॉकडाउन का दंश झेल रहा है, वहीं लॉकडाउन के नियमों को भी लगातार लोगों द्वारा तोड़ा जा रहा है। लॉकडाउन की स्थिति तभी आई जब आमलोग मास्क और दो गज की दूरी का पालन सही ढंग से नहीं किए। वहीं क्षेत्र में भी लॉकडाउन के बाद भी लगातार कोरोना संक्रमितों में इजाफा हो रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आमजन जागरूक तो हैं लेकिन कोरोना बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहें है।

यही कारण है कि प्रशासन को लॉकडाउन में कड़ाई करने की आवश्यकता पड़ रही है, बताते चलें कि 4 मई को राजस्व अधिकारी शिव कुमार डनसेना और नपा अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत की संयुक्त टीम लगातार नगर में लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने निकली, वहीं भगवान किराना स्टोर द्वारा दिशा निर्देश का उल्लंघन करते हुए किराना सामान बेचा जा रहा था जिस पर टीम ने 5 हजार का जुर्माना ठोंका, वहीं बजरंग किराना स्टोर व कन्हैया किराना स्टोर भी खुला मिला जिसपर दो-दो हजार का चलानी कार्रवाई की गई, तथा नगर के पेट्रोल पम्प संचालक को हिदायत दी गई कि शासकीय वाहन, ई-पास, मेडिकल इमरजेंसी को ही पेट्रोल डीजल प्रदाय करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान स्थिति में लॉकडाउन होने के बाद भी आमजन संजीदगी नहीं समझ रहें है और लगातार नियमों का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र व नगर को बड़ी संक्रमण की ओर ले जाने का कुत्सित प्रयास कर रहें है।




