Korba: बोरे और बैग में शरीर के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, शरीर का आधा हिस्सा गायब, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के तहत चैतमा चौकी के गोपालपुर के बांघापारा डेम के पास स्कूल बैग और बोरे में शरीर के अलग-अलग अंग कटे हुए पाए गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया।
[img-slider id="274450"]

कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के तहत चैतमा चौकी के गोपालपुर के बांघापारा डेम के पास स्कूल बैग और बोरे में शरीर के अलग-अलग अंग कटे हुए पाए गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त बांघापारा के ग्रामीण डेम में नहाने के लिए गए इस दौरान डेम के पास झाड़ियों में बदबू आने लगा उन्हें कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई और पास जाकर देखा तो एक बोरा और स्कूली बैग नजर आया और उस पर से दुर्गंध आना शुरू हो गया था। इसकी सूचना चैतमा चौकी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए जांच कार्यवाही शुरू की। ग्रामीणों की मदद से बोरे और स्कूली बैग को डेम से बाहर निकाला गया। बोरे में पैर का आधा हिस्सा कटा हुआ मिला। वहीं स्कूली बैग में दुसरे पैर का आधा हिस्सा बोरे में मिला है। जबकि गले का ऊपर वाला हिस्सा नहीं मिला है।

स्कूली बैग में कुछ टी शर्ट भी मिले हैं वही बाल भी मिले हैं इस घटना की सूचना मिलते हैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की।पुलिस की माने तो शव का पहचान अब तक नहीं हो पाई है और पहचान के लिए आसपास गांव के अलावा टी-शर्ट के आधार पर पहचान कार्यवाही में जुटी हुई है।

डैम में कटी हुआ सिर बोरे में भरा हुआ डैम के अंदर मिला, गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। बोरे में सर के अलावा पासपोर्ट भी मिला है जिसमे मोहम्मद वसीम अंसारी लिखा हुआ है। पुलिस पासपोर्ट के आधार पर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button