छत्तीसगढ़न्यूज़

कर्नाटक हिजाब विवाद में कार्यकर्ता की हत्या,शहर में बजरंगियों के किया उग्र प्रदर्शन

बजरंग दल के सदस्यों ने प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की रायगढ़,कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर राज्य के शिवमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। उंक्त के मामले में आधिकारिक रूप से पुलिस के द्वारा आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इधर घटना के बाद से देश भर में मृत बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।

इस क्रम में आज शहर के स्टेशन चौक में शाम बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दोनों दल के कार्यकर्ता जय श्री राम और हर्ष के हत्यारों को फाँसी दो के नारे लगाते रहे। इसके बाद जिहादी मानसिकता का पुतला बनाकर उसे फूंका गया। वही प्रदर्शन को लेकर नगर मंत्री दिव्यांश पांडे ने बताया कि बीते दिनों हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ता भाई हर्ष जेहादियों के द्रारा हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस घटना का हम विरोध करने यहाँ उपस्थित हुए थे। हमारी मांग है कि हर्ष भाई की निर्मम हत्या करने वाले सभी हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button