कलेक्टर ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बाड़ आपदा और बचाव के संबंध में वर्चुअल बैठक ली…..

जिला होमगार्ड कमांडेंट को मोटर वोट की व्यवस्था करने के निर्देश, 1 जून से जिला स्तर और विकास खंड स्तर के कंट्रोल रूम  चालू हालत में रखने के निर्देश दिए, दूरस्थ अंचल में निवास करने वाले लोगों तक  राशन सामग्री पहुंचाने के लिए कहा

जशपुरनगर 18 मई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज वर्चुअल माध्यम से आगामी मानसून को देखते हुए बाड़ आपदा से बचाव और अत्यधिक वर्षा से लोगों बचाव के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली वर्चुअल से जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण सभी विकास खंड चिकित्सा अधिकारी सीधे जुड़े थे । उन्होंने अधिकारियों को जिला स्तर पर और विकास खंड स्तर पर 1 आगामी एक जून कंट्रोल रूम को सक्रिय करने कर निर्देश दिए हैं। और विकास खंड में वर्षा मापी यंत्र को व्यवस्थित करने के लिए कहा गया है। जिला  होमगार्ड कमांडेंट अधिकारी को अति वर्षा से बचाव के लिए मोटर वोट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ताकि आपातकालीन में उसका उपयोग किया जा सके । प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित विकास खंड के एसडीएम और अधिकारी को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। खाघ अधिकारी को दूरस्थ  अंचलों में निवास करने वाले लोगों तक  राशन सामग्री  पहुंचाने की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अवगत कराते हुए कहा कि अत्यधिक वर्षा से मकान क्षति फसल क्षति ओलावृष्टि की जानकारी भौतिक सत्यापन करके प्राथमिक से भेजने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button