कलेक्टर ने आरा के धान खरीदी केन्द्र, चबूतरा निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का किया निरीक्षण

जशपुरनगर 02 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज विकासखंड जशपुर के आरा में विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ जशपुर श्री प्रेम सिंह मरकाम, आरईएस अभियंता श्री श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
कलेक्टर ने आरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता एवं धान उठाव के सम्बंध में जानकारी ली। समिति प्रबंधक द्वारा कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया गया कि खरीदी केन्द्र में अभी तक 39 किसानों से लगभग 1942.40 क्विन्टल धान की खरीदी किया गया है। कलेक्टर ने सीईओ जशपुर को सोसायटीयों से बारदाना केन्द्र में जमा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र आरा के लिए निर्मित्त किए जा चबूतरे का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश आरईएस अभियंता को दिए। कलेक्टर ने आरा के बालक प्राथमिक बालक आरा परिसर में 3.75 लाख की लागत से निर्माण किए जा रहे अतिरिक्त कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button