कलेक्टर ने किया गरियाबंद छुरा, परसदा, पाटसिवनी, अकलवारा धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण

रिपोर्ट भूपेन्द्र गोस्वाम


पहले दिन 45 हजार 188 किवंटल धान धान खरीदी गई
गरियाबंद 2 दिसंबर 2021 कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने दूसरे दिन छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छुरा, परसदाखुर्द, पाटसिवनी और अकलवारा उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एस. डी. एम श्रीमती शीतल बंसल, नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान, खाद्य, वितरण के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जायजा लिया। समिति प्रबंधक ने बताया कि प्रतिदिन खरीदी के अनुसार टोकन जारी किया गया है। कलेक्टर ने टोकन पर्याप्त संख्या में जारी करने के निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली गई। प्रबंधकों को बताया कि अभी दस दिन तक बारदाने की उपलब्धता है । कलेक्टर ने किसानों से रूबरू चर्चा कर जानकारी ली, साथ ही इन केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में स्टेकिंग बनाने के निर्देश दिये। बारदानो मे लगाये जा रहे स्टेंसील को को स्पष्ट अवलोकन योग्य लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नये धान खरीदी केंद्र परसदाखुर्द में किसानों से बात की। यहां 02लेयर में अस्थायि चबूतरा बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समिति प्रबंधकों को पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए टोकन जारी कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्टेकिंग, ड्रेनेज और तीरपोलिंग की पर्याप्त व्यवस्था रखने कहा गया है।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान धान की गुणवत्ता नाप कर उनकी नमी को देखा। उन्होंने किसानों के आशंका पर भरोसा दिलाया कि किसान निश्चिंत होकर धान विक्रय करें। सभी पंजीकृत किसानों का धान निर्धारित समय पर खरीदा जाएगा। उन्होंने जारी टोकन के अनुसार ही मंडी में धान लाने का अग्रह किया ताकि सुचारू व्यवस्था बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि अभी पारदाने की पर्याप्त व्यवस्था हैं। ज्ञात है कि जिले में 8 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी जा रही है। पहले दिन कुल 1357 किसानों को टोकन जारी किया गया था। जिसमें 45188 किवंटल धान की खरीदी गई। कलेक्टर द्वारा प्रत्येक केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो प्रत्येक दिन निरीक्षण कर रिपोर्टर प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button