
कलेक्टर ने बगीचा के उप स्वास्थ्य केंद्र बासेन एवं कुनकुरी के बन्दरचुवा में किये जा रहे टीका कार्य का किया निरीक्षण
केंद्र में किये जा रहे टीका कार्य का किया अवलोकन, कलेक्टर की उपस्थिति में 60 वर्षीय सुखलाल ने लगवाई कोविड का पहला टीका, टीका के लिए पात्र लोगो का चिन्हांकन कर अनिवार्य रूप से टीका लगाने क्व दिए निर्देश
जशपुरनगर 17 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने बगीचा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केंद्र बासेन एवं कुनकुरी के बंदरचुआ में किये जा रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. एस.मण्डावी, सम्बन्धित विकासखण्ड के तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य बासेन क में प्रतिदिन होने वाले टीका कार्य की जानकारी ली। उन्होंने टीका लगवाने आये 60 वर्षीय हितग्राही सुखलाल राम के टीका कार्य का अवलोकन किया। केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा लोगो का पहले स्वास्थ्य परीक्षण बीपी इत्यादि चेक किया जाता है तत्पश्चात उन्हें सुरक्षित तरीके से टीका लागया जाता है।
इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के बंदरचुआ के सामुदायिक भवन में किये जा रहे टीका कार्य का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियो के टीका कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र हितग्राहियो को प्राथमिकता से कोविड का टीका लगवाने के निर्देशित किये। उन्होंने आस पास के गाँव में पात्र लोगो का चिन्हांकन कर उन्हें अनिवार्य रूप से टीका लगाने के निर्देश दिए।