अन्य

Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री से मिलाने के नाम पर करता था वसूली, ऐसे हुआ खुलासा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम से हजारों रुपए की अवैध वसूली करने वाले एक युवक को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पकड़ा गया है। इस बात का खुलासा खुद शास्त्री ने कथा के दौरान किया है। उन्होंने कथा सुनने पहुंचे लोगों से कहा कि मेरे नाम पर पैसे देकर किसी के झांसे में मत आना। हम सीधे सच्चे आदमी है। हर किसी के साथ फोटो खिंचवा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग उस फोटो को दिखाकर फ्रॉड गिरी करते हैं और लोगों से कहते हैं कि हम तो गुरु जी के बगल में ही सोते हैं, उनके साथ खाना खाते हैं।

Also Read: CG News : महतारी वंदन योजना के नाम पर भाजपा नेता ने महिला के साथ किया रेप

शास्त्री ने कथा के दौरान कहा आज हमने एक आदमी को पकड़ा है, जो लोगों को हमसे मिलवाने के नाम पर 5 हजार और 10 हजार रुपए लेता था। उसने मेरे साथ कहीं फोटो खिंचवा ली होगी वह युवक हटा का रहने वाला है। उसका नाम बृजेंद्र उर्फ पप्पू दुबे है। वह अपने आप को मेरा सेवादार बता कर हजारों लोगों से 5 हजार रुपए गुमराह करके ले चुका है। अब हम उसकी एफआईआर करने वाले हैं। हम उसे नहीं छोड़ेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें भगवान ने धर्म का मार्ग धन कमाने के लिए नहीं, बल्कि धर्म के मार्ग से सनातन को बढ़ाने के लिए दिया है।

 

Bageshwar Dham : उन्होंने अपने शिष्यों से कहा कि जो हमारी बात सुन रहे हैं, तो हमने जिसका नाम बताया है उसकी एफआईआर करो। हमारे पास उसके फैक्ट है। उसने हमारे नाम से लोगों को ठगा है। ऐसे लोगों को तत्काल जेल भिजवाओ। हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। जानकारी के अनुसार बृजेंद्र नाम का यह युवक हटा के कनकतला गांव का रहने वाला है, जो क्षेत्र में भी लोगों को अपने आपको धीरेंद्र शास्त्री का करीबी बताता है। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री के शिष्यों के द्वारा यूपी के मुरादाबाद में ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button