
कलेक्टर ने संकल्प शिक्षण संस्था प्रगति प्रतिवेदन के संबंध में ली बैठक, 10 वीं के 4 व 12 वीं के 01 विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान, 8 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रौद्यौगिक संस्थान में प्रवेश पाने में रहे सफल
जशपुरनगर 02 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने अपने कक्ष में संकल्प षिक्षण संस्थान के प्रगति प्रतिवेदन के संबंध में बैठक लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। उन्होंने वर्ष 2019-20 में प्राप्त आबंटन, किए गए खर्चे की जानकारी, स्कूल के परीक्षा परिणाम के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 10 वीं, 12वीं के बच्चों को संकल्प संस्था में मार्गदर्शन देने के संबंध में विद्यार्थियों के पालकों से लिखित अनुमति लेकर ही संस्था बुलाए। यदि बच्चों के पालकों की लिखित अनुमति नहंी है तो उन्हें संस्था नहीं बुलाने कहा गया। मार्गदर्शन देने के दौरान कोरोना संक्रमण के सभी नियमों और मापदण्डों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही संकल्प संस्था परिसर में सायकल स्टैण्ड बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए है।
संस्था के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रथम एजेंडा के रूप में संस्थान के वित्तिय वर्ष 2020-21 में हुए व्यय का विवरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान का गत वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा प्रतियोगी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा था जिसमें 04 बच्चे 10 वीं की प्रावीय सूची में तथा 01 विद्यार्थी 12 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रावीय सूची में स्थान प्राप्त किये थे। इसी प्रकार इस वर्ष जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा के आधार पर 08 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रौद्यौगिक संस्थान में प्रवेष पाने में सफल रहे हैं। समिति द्वारा संकल्प षिक्षा संस्थान की गतवर्ष की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा स्टाॅप क्वार्टर के लिए टाॅयलेट निर्माण कराये जाने संबंध में निर्णय लिया गया। एजेंडा के अंतिम बिन्दु पर चर्चा पश्चात षिक्षा संस्थान के कोंचिग षिक्षकों का मानदेय 10 प्रतिषत् वृद्धि करने पर सहमति हुई। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं आदिमजाति विभाग सहायक आयुक्त सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी थी।