छत्तीसगढ़देश विदेश

जिले में निवास करने वाले 51 शहीद परिवारों को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ का संदेश एवं जिला पुलिस बल द्वारा मिठाई एवं पटाखे भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनायें दी गई….

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा स्थानीय कुम्हार से निर्मित दीप की खरीदी कर शहीद परिजनों को भेंट की गई।


➡️ दीपावली पर्व के अवसर पर आज दिनांक 04.11.2021 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के 51 शहीद परिजनों के पास पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ का संदेश, दीप, मिठाई एवं पटाखे भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनायें दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद परिजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका हाल-चाल जाना। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीदों के परिजनों से कहा कि “पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ है, कभी भी किसी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच हमें बता सकते हैं, पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिये तत्पर है।” शहीदों के परिजन पुलिस अधीक्षक के हाथों पुलिस महानिदेशक का संदेश पाकर गौरवान्वित हुये। इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी. जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, सूबेदार सौरभ चंद्राकर उपस्थित थे।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button