कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कोविड मरीजों से बात कर बढ़ाया उनका हौसला

मरीजों से लिया उनका फीडबैक

रायगढ़, 30 अप्रैल2021/ कलेक्टर भीम सिंह ने आज वीडियो कॉलिंग के जरिये अस्पताल में इलाज करवा रहे कोरोना रोगियों से बातचीत कर उनको प्रोत्साहित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही मरीजों से उनका फीडबैक लिया कलेक्टर श्री सिंह ने आज एमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका हाल चाल जाना कलेक्टर श्री भीम सिंह ने अस्पताल में उपचार करा रही कमला सतनामी और डॉ सुनील पटेल से वीडियो कॉल में बात कर उनके सेहत के बारे में पूछा। उनको मिल रहे इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से उनका फीडबैक भी लिया

मरीजों ने बताया कि आईसीयू वार्ड में एसी को सुधार की जरूरत है और हॉस्पिटल में कुछ केअर टेकिंग स्टाफ बढ़ाने की जरूरत है। कलेक्टर श्री सिंह जल्दी ये व्यवस्थाएं करने का आश्वाशन दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इस महामारी से आपकी लड़ाई में हम सभी आपके साथ है और आप सब जल्द कोरोना को मात देकर ठीक हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी से लड़ रहे लोगों को दवाइयों के उपचार के साथ मानसिक संबल की भी जरूरत होती है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को इसके लिए मरीजों से बात कर उनका मनोबल बढ़ाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे इसके लिए रायगढ़ जिले में कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में एक कॉउंसलिंग सेल शुरू किया गया है। जिसके मेंबर्स मरीजों से बात कर उनका तनाव दूर कर मनोबल व आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करते हैं। वे मरीजों की समस्याओं की जानकारी भी लेते हैं और संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हैं ताकि जल्द उसका निदान किया जा सके। जिससे इस मुश्किल समय में रोगियों को मानसिक सपोर्ट मिल सके और उनकी रिकवरी तेजी से हो। कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न जिलाधिकारियों को भी मरीजों से बात कर उनकी हौसलाफजाई करने के लिए कहा है।

Share This Article
Leave a review