छत्तीसगढ़न्यूज़सामाजिकहेल्थ

कलेक्टर साहब- जनता त्राहि माम-त्राहि माम कर रही है।शहर और ग्रामीण में रोज़ बार बार बिजली बंद होती है,गर्मी और बिजली से परेशान है जनता —शैलेश पांडेय*


*मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे लोग,बिजली और पानी भी ठीक से नहीं दे पा रही है सरकार,बिना पानी और बिजली के गर्मी में हाल बेहाल है*



शहर में बिजली और पानी का संकट गहराता जा रहा है,रोज़ रोज़ बिजली का झटका लोगो को लग रहा है दिन और रात मिलकर कम से कम दस बार बिजली जाती है और कई बार बिना कारण के जाती है। गर्मी के दिनों में लोग पानी की समस्या से परेशान है कई मोहल्लों में पानी तक नहीं दे पा रही है सरकार।जनता त्राहि माम त्राहि माम कर रही है।

शहर हो या ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या है लोगों से दिन भर कॉल आ रहे है लाइट कब आएगी।पेड़ कटाई और आँधी के बावजूद भी घंटों तक बिजली की परेशानी चल रही है।पानी की आपूर्ति भी ठीक से नहीं हो पा रही है जनता का बुरा हाल है और लोग पानी के लिए तरस रहे है।

सरप्लस बिजली वाले राज्य की हालत एसी हो गई है एसा कभी सोंचा नहीं था।पेड़ो की कटाई भी भरी गर्मी में हो रही है जो कि पहले ही हो जानी चाहिए और अब गर्मी में ही सरकार सब काम कर रही है बिजली नहीं है तो पानी भी नहीं मिल पा रहा है और पानी की पाइप लाइन जहां है वहाँ दूसरी लाइन डालने से टूट फूट हो रही है इसलिए भी लोग परेशान है।सरकार का ध्यान लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर भी नहीं हो रहा है।

निवेदन है कृपया जनता की मूलभूत सुविधा पर सरकार ध्यान दे और कम से कम पानी बिजली की समस्या शहर में न हो।

Show More
ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Back to top button