दशहरा पर्व के उपलक्ष में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा पेश किया गया हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल…..

अनूठी पहल से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को सबक लेनी चाहिए। ताकि एक बार फिर हमारा देश भाईचारगी बनाने में कामयाब हो सके।

[img-slider id="274450"]

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा में आज दिनांक 15 सितंबर 2021 विजयदशमी पर्व के मौके पर हिंदू मुस्लिम एकता का एक मिसाल देखा गया जिसमें अंजुमन इस्लामिया कमेटी कुरूमकेला बगीचा की ओर से बगीचा दुर्गा मंदिर के सामने पंडाल लगाकर सभी श्रद्धालु भक्तों को फल एवं जल वितरण कर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दिया।

अंजुमन इस्लामिया कमेटी कुरूमकेला बगीचा ने सभी  को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। समिति के सदस्यों द्वारा यह संदेश दिया गया कि दशहरा हर्ष-उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें जाति धर्म से ऊपर उठकर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button