छत्तीसगढ़न्यूज़

राजधानी में फिर चली गोली : बीच सड़क पर बेखौफ रायफल से हवाई फायरिंग…पुलिस ने रायफल के साथ बुजुर्ग को लिया हिरासत में…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंन्द्र नगर इलाके में हवाई फायरिंग होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक बेखौफ आरोपित ने बीच सड़क पर राइफल से फायरिंग की। बता दें कि फायरिंग करने वाला आरोपित सरगुजा के खनिज विभाग में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। आरोपित का नाम उमेश सिंह है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपित के कब्जे से 315 बोर रायफल, 26 नग जिंदा कारतूस, 2 नग खाली मैग्जीन बरामद किया है।

दरअसल, आरोपित बीती रात न्यू राजेंद्र इलाके गोविंद सारंग परिसर के बाहर किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान आरोपित ने अपने पास रखी राइफल से हवाई फायर कर दी।

जिसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि राइफल का लाइसेंस कुछ महीने पहले खत्म हो गया था। लेकिन फिर भी आरोपित राइफल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button