न्यूज़

कांकेर में हुई दिशा की बैठक,

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-24.6.22

कांकेर में हुई दिशा की बैठक,कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी ने विकास कार्यों को समय में पुरा करने का दिए निर्देश।

जिला विकास एवम निगरानी समिति की बैठक जिला पंचायत कांकेर के सभागार में सांसद कांकेर मोहन मंडावी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक मे केंद्र ,राज्य एवम स्थानीय जनहितकारी जनकल्याणकारी विकासमूलक योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,शिक्षा विभाग, राजीव गांधी मिशन सेतु निगम जलसंसाधन विभाग, महिला बाल विकास, कृषि,समांजकल्याण, विद्युत, मनेरेगा,पी डब्लू डी, एस बी एम,सहकारिता आदि विभागो का विस्तार से समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सभी कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधान मंत्री आवास योजना के नही मिले किस्त के बारे में शासन स्तर से पत्राचार कर वस्तुस्थित से अवगत करे। *कृषक बीमा योजना की राशि हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। । * सांसद मोहन मंडावी* ने सभी कार्यों को गुनवत्तापूर्ण बनाने हेतु निर्देशित किया गया।कार्य में लापरवाही बरतने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया गया।
इस अवसर में… हेमन्त ध्रुव जिला पंचायत अध्यक्ष , कलेक्टर चंदन कुमार डी एफ ओ बाजपेई एडिशनल सी ई ओ ,सभी विकासखंड के जनपद अध्यक्ष , सम्मानित दिशा समिति के सदस्य व सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
सांसद मोहन मंडावी ने मनरेगा सड़क निर्माण कार्य में पूल पुलिया निर्माण को भी ध्यान देने हेतु निर्देशित किये। नलजल योजना अन्तर्गत ग्राम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में प्रगति लाने पर जोर दिया। प्रधानमन्त्री आवास योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को भुगतान हेतु निर्देशित किए।
कलेक्टर कांकेर ने आभार व्यक्त किया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button