छत्तीसगढ़न्यूज़

कांग्रेस सरकार का अंतिम बजट:-अनियमित कर्मचारियों के लिए निराशाजनक
12 मार्च को अनियमित सभा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)

छत्तीसगढ़/रायपुर। कांग्रेस सरकार का अंतिम बजट प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] के निराशा जनक एवं पीड़ा देने वाली बजट है।केवल कुछ वर्गों के अनियमित कर्मचारियों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता-सहायिका, रसोइया, स्कुल सफाई कर्मचारियों के मानदेय में न्यूनतम वृद्धि करने एवं मितानिनो को अतिरिक्त 2200 रु. देने की घोषणा की गई है, शेष अनियमित कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं।
उल्लेखनीय है कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से इनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था। इसी प्रकार कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया। दिनांक 14.02.2019 को अनियमित मंच से सरकार द्वारा स्वयं घोषणा किया था कि इस वर्ष किसानों के लिए है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा।वचन से कर्मचारी संघ के कर्मचारी को काफी आशान्वित थे।
सरकार द्वारा अपनी अंतिम बजट में इन वर्गों के अनियमित कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार का प्रावधान न कर इनके अधिकारों एवं सपनों को कुचले का काम किया है।
छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा प्रदेश अनियमित कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष जारी रखेगा।इस क्रम में 12 मार्च 2023 रविवार को धरना स्थल तुता नवा रायपुर में “अनियमित सभा” का आयोजन कर रहा है जिसमे आगामी रणनीति पर समग्र चर्चा किया जावेगा।
प्रांतीय संयोजक गोपाल साहू ने प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर इस सभा को सफल बनावे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button