छत्तीसगढ़न्यूज़

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को लिया चपेट में, युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम

जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, ठोकर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धरसीवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया है. फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button