भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दृष्टिकोण से भाजपा की प्रदेश स्तरीय विभिन्न आवश्यक समितियों का गठन किया गया जिसमे प्रमुख कोर समिति एवं वित्त समिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार माना साथ ही जामडीह, कारी, चिरपोटा, मुंडा ग्राम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल के निजनिवास स्वर्णभूमि रायपुर में पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र संयोजक एवं भाजयुमो महामंत्री विकास अग्रवाल व गरिमामय उपस्थिति जिला मीडिया प्रमुख भाजपा रितेश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो अनुपम अग्रवाल, भाजयुमो नेता राहुल सोनी की रही साथ ही रामकृपाल वर्मा, उत्तरा कुमार वर्मा, खिलेश्वर वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, पीला राम, मनहरण, साहस राम, घाशी राम, दिलहरन वर्मा बेलराम वर्मा, दुवश वर्मा, जीवन लाल साहू, केशव साहू, हितेश वर्मा, माधो वर्मा ,नामदेव वर्मा, पारश साहू, रामकुमार पटेल, देववती सेन, दनेश्वरी पटेल ,आजु साहू, प्रतिभा साहू, मेला राम वर्मा, केदार वर्मा, गजेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, चंद्र कुमार वर्मा, बृजलाल सेन, दुर्गेश वर्मा, जागेश्वर वर्मा, गोवर्धन वर्मा, चंद्र विष्णु वर्मा, योगेश वर्मा, धनेश वर्मा, पारथ वर्मा, सुमेर वर्मा, माधव वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button