न्यूज़

अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया गया

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–23.4.22

भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काँकेर में अंग्रेजी विभाग के द्वारा अंग्रेज़ी के महान नाटककार विलियम शेक्सपियर की स्मृति में आज दिनांक 23/04/2022 को अंग्रेज़ी भाषा दिवस मनाया गया। साथ ही फोरम आइस्पेल के साथ एक एमओयू भी प्राचार्य महोदय के द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। आज के इस विशेष दिन पर शेक्सपियर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि शेक्सपियर की प्रासंगिकता आज भी उतनी ही है। अंग्रेज़ी एक ग्लोबल कनेक्टिंग भाषा है। जिसका ज्ञान सभी को होना ही चाहिए। इस उपलक्ष्य में डॉ अर्चना सिंह, डॉ पतरस किंडो, डॉ निधि भट्ट एवं प्रियंका जायसवाल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button