छत्तीसगढ़

फंदे पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश : संतान सुख के लिए पति को छोड़कर देवर से की शादी, फिर भी नहीं बनी मां…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को नदी किनारे एक ही फंदे पर पति-पत्नी की लाश लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान करिश्मा धनवार (24) और संतराम धनवार (20) के रूप में हुई है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार करिश्मा की शादी मिसिया गांव में एक शख्स से हुई थी। इसके बाद करीब 2 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया और चाचा ससुर के लड़के संतराम से शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों मजदूरी करने का काम करते थे। काम के सिलसिले में दोनों बिलासपुर में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बिलासपुर से रविवार शाम को ही लौटे थे। इसके बाद रात को इनका कुछ पता ही नहीं चला। गांव के लोग जब नदी किनारे की तरफ रात को गए थे, तब उन्होंने एक ही फंदे पर दोनों को लटके हुए देखा। फिर लोगों ने ही परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृषटयता में ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि करिश्मा ने संतान सुख नहीं मिलने के कारण पति को छोड़ दिया था और अपने देवर से शादी कर ली थी। मगर देवर से शादी के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस वजह से वह परेशान थी। आशंका है कि इसी कारण दोनों ने आत्महत्या की होगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button