नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से 1 करोड़ 90 लाख रुपयों की विकास कार्य की मिली सौगात

रायगढ़ ।प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार ने सत्ता संभालने के बाद जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की एक नई पहचान देते हुए नगर पंचायतों के अंतर्गत आनेवाले क्षेत्रों के विकास के लिए खजाने का द्वार खोल दिया है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की आपसी तालमेल से विष्णुदेव साय सरकार भिन्नभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक एक एक कर धरती पर उतार रही है । राज्य के सभी नगर पंचायत हो या अन्य नगरीय क्षेत्र हर जगह जनता से जुड़े कार्य को प्राथमिकता देते हुए सी सी रोड, नाली निर्माण, अटल चौक का निर्माण जैसे निर्माण कार्यों के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की जा रही है ।

[img-slider id="274450"]

किरोड़ीमल नगर पंचायत की अध्यक्ष सुनीता मोहन विश्वकर्मा के सराहनीय पहल एवं उनके सार्थक प्रयासों के बदौलत  नगर पंचायत में विकास के नए नए कार्य से जनता का विश्वास के साथ ही साथ आयाम गढ़ने की तरफ एक कदम आगे बढ़ाया है है । आज उस समय किरोड़ीमल नगर पंचायत के लोगो के लिए  खुशी का पल आया ज़ब नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मोहन विश्वकर्मा के इतने कम समय अध्यक्ष पद संभालते ही शासन से विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 90 लाख की राशि प्रदान की है । नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा और भाजपा पार्षदों ने इसके लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

उल्लेखनीय है कि किरोड़ीमल नगर पंचायत में 40 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद किरोड़ीमल नगर पंचायत की सूरत ही बदल जाएगी । आम जनता में इसे लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है और सभी लोग बेसब्री से कार्यों के पूर्ण होने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। सरकार के इस कदम पर आम लोगों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक है और सरकार की इस पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button