छत्तीसगढ़

किशोरी के मुंह में गोबर पोतकर सामूहिक दुष्कर्म….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

देवरिया,  देवरिया जिले में युवकों द्वारा एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

Teen gang-raped: देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। उन्होंने कहा कि मदनपुर थाना अंतर्गत एक गांव की किशोरी जब अपने गाय को बांधने के लिए घारी (वह स्थान जहां पर जानवरों को बांधा जाता है) में गई, तो वहां पहले से ही घात लगा कर बैठे उसी गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया।

सोनकर के मुताबिक युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चेहरे पर गोबर पोतने के बाद किशोरी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अपर पुलिस अधीक्षक का यह भी कहना है कि कुछ माह पूर्व किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था।

उन्होंने कहा कि इससे नाराज होकर आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बदला लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सोनकर ने बताया कि इस मामले में पूरे प्रकरण की जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button