रायगढ़ विधायक ने भगवानपुर क्षेत्र में एस एल आर एम सेंटर एवं पौनी पसारी का किया उद्घाटन


क्षेत्रवासियों के लिये होगा वरदान साबित-प्रकाश नायक
क्षेत्रवासियों को मिला बाजार और स्वच्छता दीदियों को मिला सेग्रिगेशन सेंटर-महापौर
बाजार और मणिकंचन केंद्र क्षेत्र के लिये उपलब्धि-पार्षद नारायण
रायगढ़ नगर निगम भगवानपुर क्षेत्र में एस एल आर एम सेंटर एवं पौनी पसारी का रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के करकमलों से तथा निगम महापौर जानकी काट्जू, नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, वार्ड के पार्षद नारायण पटेल एवं जनप्रतिनिधियो समेत कांग्रेस के पदाधिकारियो की उपस्तिथि में उद्घाटन किया गया।लगभग 24 लाख की लागत से बना मणिकंचन केंद्रसर्व सुविधायुक्त सेंटर में हाल,2 रुम वाशिंग सेंटर,रिक्शा पार्किंग, शौचालय, फेंसिंग जाली,बॉउंड्रीबाल,बिजली पानी की ब्यवस्था की गई है।वही  लगभग 26 लाख की लागत से बना पौनी पसारी फुटकर सब्जी ब्यावसायियो का आज रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया,निश्चित ही पौनी पसारी से दैनिक सब्जी ब्यवसायी एक निश्चित स्थान में बैठकर अपना ब्यवसाय करेंगे,क्षेत्रवासियो को सब्जी लेने रायगढ़ आना होता था जिसकी दूरी अधिक हो जाती थी साथ ही प्लांट का रास्ता होने के कारण यातायात और धूल से असुविधा होती थी जिससे निजात मिल जाएगी।वही एस एल आर एम सेंटर बनने से वार्ड में सफाई की होने वाली समस्या से बहुत हद तक निजात मिल जाएगी,स्वच्छता दीदियों द्वारा खुले में कचरा सेग्रिगेशन किया जाता था जिससे वार्ड में सफाई नही हो पाती थी क्षेत्रवासियों के साथ उन दीदियों के लिये सेंटर वरदान से कम नही है।उद्घाटन कार्यक्रम दौरान एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,संजय देवांगन,रमेश भगत,अनुपमा शाखा यादव,पार्षद श्यामलाल साहू,निर्मला विनोद पटेल,एल्डरमेन वसीम खान,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,पूर्व पार्षद पंकज पटेल,किरण पंडा,पूर्व पार्षद दिबेश सोलंकी,हेमलाल यादव,गोरेलाल बरेठ,हरिलाल पटेल(बैगा),पदुमलाल चौहान एवं नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव,ई ई नित्यानंद उपाध्याय,अधिकारी कर्मचारी और सेंटर सुपरवाइजर स्वच्छ्ता दीदी तथा वार्डवासी शामिल रहे।
विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि आज वार्ड क्रमांक 45 भगवानपुर क्षेत्र जिंदल रोड में एस एल आर एम सेंटर एवं पौनी पसारी का उद्घाटन किया गया इससे इस क्षेत्र के लोगो को विशेष लाभ मिलेगा,साथ मे निगम की महापौर,नेता प्रतिपक्ष,एम आई सी सदस्य,पार्षदगण उपस्थित रहे,मैं समझता हूं कि यह बहुत जल्द अस्तित्त्व में आये लोग इस बाजार का लाभ उठा सके।स्वच्छता दीदियों को नजदीक में सेंटर मिलने से सुविधा होगी, सफाई ब्यवस्था दुरुस्त होने में इनका समय भी बचेगा,कुल मिलाकर  क्षेत्र वासियों के लिये यह वरदान साबित होगा।
महापौर जानकी काट्जू ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना पौनी पसारी जिसमें फुटकर ब्यवसायी निश्चित स्थान पर बैठकर जीविकोपार्जन के लिये  ब्यवसाय कर सकते है,क्षेत्र के ब्यवसायी और क्षेत्रवासी दोनों के लिये सुविधाजनक ब्यवस्था है।वही मणिकंचन केंद्र के स्थापित होने से वार्ड में सफाई और स्वच्छता का नया अध्याय आरम्भ होगा,यहाँ की स्वच्छ्ता दीदियों ने सेंटर की कमी के कारण बहुत परेशानियों के साथ कचरे का उठाव सेग्रिगेशन और निष्पादन करते थे अब उनके लिये यह सुविधाजनक सेंटर होगा,मैं क्षेत्रवासियो से अपील करती हूं कि स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों को बनाये रखने के लिये कचरा रिक्सा दीदियों को ही देवे।
वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद नारायण पटेल ने बताया कि सर्वप्रथम मैं मुख्यमंत्री जी को साधुवाद देना चाहूंगा,योजना के तहत क्षेत्र के लिये पौनी पसारी और एस एल आर एम सेंटर हमारे लिये बहुत बड़ी उपलब्धि  है यह ग्रामीण क्षेत्र है साथ ही प्लांट एरिया होने का कारण बड़े बड़े गाड़ियां धूल और गंदगी का अंबार होता है, किन्तु पौनी पसारी और एस एल आर एम सेंटर होने के बाद वार्ड वासी सब्जी आदि लेने अपने नजदीक को जायेगे,धूल,दूरी और खतरे से दूर हो जायेगे,वही घर से निकलने वाले कचरे बाहर में सेग्रिगेट किये जाते थे जिससे सफाई होकर भी गंदगी रहती थी अब रिक्सा दीदी सेंटर में इस कार्य को करेंगे,मैं अपने वार्डवसियो से विशेष अपील करता हूँ कि घर का कचरा गिला और सुखा अलग अलग करके रिक्सा दीदियों को देवे ताकि स्वच्छता बनी रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button