देश विदेश

10वीं पास के लिए यहां 1000 से अधिक पदों पर निकली नौकरियां, देंखे पूरा विवरण

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, SECR ने नागपुर डिवीजन में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जिसके तहत इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल secr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी दिनांक 3 जून 2022 है. कुल 1044 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें नागपुर डिवीजन के 980 एवं मोती बाग वर्कशॉप नागपुर के 64 पद सम्मिलित हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां:-
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 4 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी दिनांक- 3 जून 2022

शैक्षणिक योग्यता:-
पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण के साथ संबंधित ट्रेड में ITI कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा:-
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए 15 से 24 वर्ष तक के कैंडिडेट्स आवेदन करने के पात्र हैं.

चयन प्रक्रिया:-
इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. भर्ती संबंधी डिटेल के लिए नीचे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन देखें.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button