छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट “विकसित भारत” की संकल्पना को पूरा करने वाला बजट – विकास केडिया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने आज संसद में केंद्र सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट की सराहना करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह अंतरिम बजट विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला बजट है जिसमें खास रूप से देश की गरीब और मध्यम वर्ग की जनता को ध्यान में रखा गया है।

जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार का अंतरिम बजट 2024 के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर काफी अग्रेसीव है। केंद्र सरकार ने 5 सालों में पीएम आवास योजना के अंतर्गत 2 करोड़ नए मकान बनाने का लक्ष्य रखा है जिससे निश्चित तौर पर आम लोगों की आवास की समस्या हल होगी। 

आगे श्री केडिया ने इस अंतरिम बजट में निरंतरता का विश्वास है। यह विकासशील भारत के सभी 4 स्तंभों – युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा। यह बजट 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button