‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- इसे भावनात्मक मुद्दा न बनाएं

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर उठे विवाद पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मुद्दे को अत्यधिक भावनात्मक रूप से लेने की आवश्यकता नहीं है।

दरअसल, एक अधिवक्ता ने इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि मुख्य न्यायाधीश के पूर्व बयान को लेकर सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव फैलाया जा रहा है।

याचिकाकर्ता ने जताई चिंता

अधिवक्ता एनके गोस्वामी ने अदालत में कहा कि मुख्य न्यायाधीश द्वारा पहले दिए गए स्पष्टीकरण के बावजूद विवाद को लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मुद्दे को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से कहा कि मामले को भावनात्मक दृष्टि से देखने के बजाय संतुलित तरीके से लिया जाना चाहिए। अदालत की इस टिप्पणी के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है और इसे लेकर कई राजनीतिक तथा सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं।

Back to top button