छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट , आज इतने नये मामले सामने आये

रायपुर, एक जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,08,466 हो गई है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,601 हो गई है।

वहीं अभी तक कुल 9,93,848 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में फिलहाल 1017 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button