देश विदेश

बेटे-बेटी की हत्या करके थाने पहुंचा बाप, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की रात एक निर्दयी बाप ने अपनी बेटी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे बाप ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में उसने पुलिस से कहा कि मुझे अरेस्ट कर लो। 

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। कातिल पिता को थाने में देखकर हैरान पुलिस ने उसे फ़ौरन हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसके साथ उसके घर पहुंची जहां 13 वर्षीय लड़की और आठ साल के मासूम लड़के की लाश पड़ी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्‍यारे पिता और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, बेटी और बेटे को मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति को अपनी पत्‍नी पर संदेह था। इस कारण चंदन और उसकी पत्‍नी के बीच आए दिन विवाद होता था। रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसी शक में उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। मोकामा थाना के कन्हाईपुर गांव के निवासी इस शख्‍स का नाम चंदन महतो है।

उसके हाथों मारे गए बेटे का नाम अंकित और बेटी का नाम अलीशा है। इस घटना का खुलासा शुक्रवार की सुबह हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रात लगभग दो से तीन बजे के बीच इस व्यक्ति को गांव में पागलों की तरह घूमते हुए देखा गया। उस वक़्त लोगों को वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सुबह जब पुलिस उसके घर पहुंची तब गांववालों को इस संबंध में पता चला। 

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button