कोरबा में जुआरियों पर पुलिस की रेड: मोबाइल की रोशनी में खेल रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार जब्त

कोरबा। जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 12 हजार रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।


मोबाइल की रोशनी में खेल रहे थे जुआ

पुलिस को सूचना मिली थी कि पोड़ीबहार मुक्तिधाम तालाब के पास खाली मैदान में कुछ लोग मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी।


कुछ आरोपी फरार

पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।


इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में ब्राम्हानंद राठौर (40), बाबूलाल सिंह (37), रविशंकर टंडन उर्फ हीरा (30) और नरेंद्र साहू (36) शामिल हैं।


12 हजार रुपये जब्त

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 12,000 रुपये नगद बरामद किए गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।


कानूनी कार्रवाई शुरू

चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Back to top button